बिजनौर : बरसाती नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Ads

बिजनौर : बरसाती नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 27, 2021 / 11:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 27 जून (भाषा) जिले की एक बरसाती नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, थाना बढ़ापुर के गांव रसूलपुर मिट्ठे में कुछ बच्चे बरसाती नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान सोफिया (8) और फराह (6) डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा