ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Ads

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

धाता थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि क्षेत्र के रमपुरवा गांव के नजदीक एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षक दिलीप कुमार (28) की मौके पर मौत हो गयी और उनके साथ बाइक में पीछे बैठा कदीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि कुमार शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के लिये जिम्मेदार ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन