रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश भाजपा ने अपनी वर्चुअल रैली सहित सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थगित किया साक्षात्कार, 125 पदों पर होन..
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बयान दिया है कि हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे बहादूर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।
पढ़ें- वाहन चालकों को अब ई-चालान पटाने ट्रैफिक थाना जाने की नहीं पड़ेगी जर…
राष्ट्र उनका ऋणी है। इसलिए हमने अपनी वर्चुअल रैली और सारे कार्यक्रम अभी स्थगित कर दिए हैं।
पढ़ें- गृहमंत्री आज करेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, नक्सल इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन पर करेंगे विचार-विम…
आपको बता दें लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सेना के बीच टकराव हो गया। दोनों देशों के जवानों के बीच हाथापाई में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।
पढ़ें- पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा, निजी ट्रेवल्स के 5 …
भारतीय सेना का दावा है कि इस हिंसक घटना में 40 से ज्यादा चीन के जवान भी मारे गए हैं।