भाजपा प्रत्याशी ने आजम खान को पागलखाने भेजने की दी सलाह, जानिए माजरा

Ads

भाजपा प्रत्याशी ने आजम खान को पागलखाने भेजने की दी सलाह, जानिए माजरा

  •  
  • Publish Date - April 16, 2019 / 10:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मंदसौर। भाजपा सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने आजम खां को लेकर कहा कि उन्हें जयपुर के पागल खाने में भेज देना चाहिये । 130 करोड़ की आबादी में ऐसी विकृत मानसिकता के लोग यदि जन्म ले ले तो ये चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें –सुमित्रा महाजन के चुनाव न लड़ने से कांग्रेस में खुशी की लहर, मराठी वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी

सबसे बड़ी बात ये है की भारत सांस्कृतिक रूप से,सामाजिक रूप ओर एक राष्ट्र के रूप में खड़ा है। और 130 करोड़ की आबादी के बीच में ऐसी विकृति,मानसिकता के लोग जन्म लेले ये बड़ा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पहले हिन्दू मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया। बजरंग बली के लिए अपमान जनक शाब्दो का उपयोग किया गया। भारत की परंपरा रही है महिलाओं का सम्मान करना और मातृशक्ति का अपमान या तिरस्कार करके फिर प्रेस के प्रति की हल्के शब्दों का प्रयोग किया और में समझता हूं कि कहीं ना कहीं उन्हें इलाज की बहुत आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें-फिर फूटा ‘दिग्गी बम’, मोदी सरकार पर एलआईसी को बर्बाद करने का आरोप

फिलहाल में जयपुर भेजने की सिफारिश कर सकता हु कि आजम खान को पहले जयपुर के पागल खाने में भर्ती करा दें ठीक से जांच करा ली जाए, क्यो की इस तरह का बोलना, जबकि बहुत सारे प्रतिबन्ध व नियम है । चुनाव आयोग अपनी तरफ से नियम जारी करता है उसके बावजूद, इतनी गन्दी हरकत व गंदी मानसिकता का आदमी एक राजनैतिक दल में प्रत्याशी होकर खड़ा है। मुझे तो ऐसा लगता है कि राजनैतिक दल कैसे इस मानसिकता वाले आजम खान को अपने दल में रख सकते हैं। मुझे लगता है इस तरह के लोग पागलखाने में भर्ती करवाने के लायक है । आजम खां के बयान को लेकर देश भर से अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है।