गंगा नदी में बहती मिलीं 15 से ज्यादा लाशें, सहमे लोग, पुलिस ने शुरू की जांच

गंगा नदी में बहती मिलीं 15 से ज्यादा लाशें, सहमे लोग, पुलिस ने शुरू की जांच

गंगा नदी में बहती मिलीं 15 से ज्यादा लाशें, सहमे लोग, पुलिस ने शुरू की जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 10, 2021 6:32 pm IST

पटना, (भाषा) संदिग्ध कोरोना संक्रमितों का शव उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बक्सर जिले के चौसा के समीप नदी में सोमवार को बहता हुआ पाया गया ।

Read More News: कोरोना संक्रमण के बीच सीएम शिवराज ने बुलाई कैबिनेट बैठक, मंत्रियों से इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थानीय चौकीदार द्वारा इस बारे में सूचित किए जाने पर हमने अब तक इनमें से 15 शव बरामद कर लिए हैं । उन्होंने बताया कि मृतक में से कोई भी बक्सर जिला के निवासी नहीं हैं।

Read More News: बाराती बनकर पहुंची पुलिस, तो पंडाल छोड़कर फरार हुए दूल्हा और रिश्तेदार, बनकर तैयार था 300 से अधिक लोगों का खाना

उन्होंने कहा कि उस पार उत्तर प्रदेश के कई जिले नदी के किनारे स्थित हैं और हो सकता है कि वहां शवों को गंगा में बहा दिया गया जो हमें नहीं पता। उन्होंने कहा कि हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि मृतक वास्तव में कोरोना संक्रमित थे। अधिकारी ने बताया कि शव क्षत-विछत हो चुके हैं फिर भी हम इनका निपटारा सम्मानजनक तरीके से हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानी बरत रहे हैं।

Read More News: कोरोना संक्रमण के बीच सीएम शिवराज ने बुलाई कैबिनेट बैठक, मंत्रियों से इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 


लेखक के बारे में