समाधान शिविर में फूटा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गुस्सा

Ads

समाधान शिविर में फूटा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गुस्सा

  •  
  • Publish Date - March 29, 2018 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

छत्तीसगढ़ –लोक सुराज अभियान  के अंतिम दौर समाधान शिविर में आज जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद  के छैलडोंगरी अमलीपदर  गांव पहुंचे। इस दौरान  उन्होंने लोगो से उनकी  समस्याएं  भी सुनी और जिसका तत्काल  निराकरण करने का भी  निर्देश दिया। 

ये भी पढ़े – पुलिस लाइन में ढही पानी की टंकी आरक्षक की मौत 

इस दौरान मंत्री महोदय का गुस्सा भी देखने को मिला। हुआ ये कि जैसी ही मितानिनों ने अपनी  शिकायत सामने रखी कि उनके दवा पेटी में महीने भर से कोई दवा नहीं है.जिसे सुनकर मंत्री महोदय का गुस्सा फुट पड़ा उन्होंने  सीएमएचओ अरुण रात्रे को मंच पर ही इस मामले में जानकारी देने कहा। लेकिन जैसी ही अधिकारी ने बात को घुमा फिर कर प्रस्तुत किया ,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जमकर भड़क गये.

मंत्री ने मंच से ही अधिकारी को सस्पेंड कर देने की चेतावनी दे दी और इसके साथ ही साथ उन्होंने  कलेक्टर श्याम धावड़े को तत्काल प्रभाव से  मितानिनों के दवा पेटी में दवा उपलब्ध करने और सही  मॉनिटरिंग करने का निर्देश भी दिया।

वेब टीम IBC24