राजधानी में नहीं दौड़ेंगी बसें, लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी संचालकों ने बस नहीं चलाने का फैसला किया

Ads

राजधानी में नहीं दौड़ेंगी बसें, लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी संचालकों ने बस नहीं चलाने का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - August 6, 2020 / 06:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

रायपुर। राजधानी में लॉकडान की मियाद आज खत्म हो रही है। बस मालिकों ने फैसला किया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी राजधानी से बसें नहीं चलाए जाएंगे। संचालकों के मुताबिक जुलाई में 15 दिन तक बस चलाई गई लेकिन टैक्स पूरा महीने का वसूल किया गया है। 

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन अलर्ट, कोरबा में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

इस मसले को लेकर बस मालिकों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपा है। बस मालिकों के मुताबिक मांगों पर फैसला लिया जाएगा तभी बसें दोबारा संचालित की जाएंगी। 

पढ़ें- शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने उमड़ पड़ी भीड़, दो हाथों की जकड़ में क…

बता दें बसें संचालित होने के बाद भी लोग सफर करने से परहेज कर रहे हैं। संचालकों के मुताबिक कम सवारी होने के कारण डीजल का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है।

पढ़ें- देखते ही देखते नाला पार कर रही 20 से ज्यादा गायें बह गईं, बारिश के …

कोरोना के कारण सवारी की कमी उपर से पूरा टैक्स वसूली से उन्हें लगातार घाटा हो रहा है।