रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
पढ़ें- कोरोना संकट: PPF, सुकन्या समृद्धि के खाताधारकों को राहत, तीन महीने बढ़ी न्यून..
बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने, कृषि से जुड़ी तैयारियों, पेयजल की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सड़क-पुल पुलियों के कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 134 और नए मामले सामने आए, आंकड़ा ब…
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई इस बैठक में मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।
पढ़ें- लॉकडाउन में एक्टर मनोज बाजपेयी पत्नी और बेटी के साथ उत्तराखंड में फ…
अंतरराज्यीय आवगमन पर रोक बनी रहे। राज्य के अंदर आवगमन को शुरू करने की मांग की गई। बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर भी चर्चा हुई।
लॉकडाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हई। ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने, कृषि , पेयजल की स्थिति पर भी सीएम ने समीक्षा की।