कार पुल से नदी में गिरी, दो लोगों की मौत

Ads

कार पुल से नदी में गिरी, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 24, 2021 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

उज्जैन (मप्र), 24 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार को एक कार के एक पुल से नदी में गिरने की घटना में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के इंगोरिया पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया कि यह घटना उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़नगर रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान प्रियंका तिवारी (25) एवं अनुराग तिवारी (27) के रूप में की गई है। ये दोनों बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे।

शर्मा ने बताया कि नदी से दोनों शव एवं कार बरामद कर लिये गये हैं । उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं रावत रंजन

रंजन