सपा के पूर्व विधायक समेत 50 के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

सपा के पूर्व विधायक समेत 50 के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 17, 2021 / 03:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 17 फरवरी (भाषा) बलिया जिले में रास्ता जाम कर आवागमन बाधित करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक सुभाष यादव समेत 25 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सपा नेताओं ने मंगलवार को बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहे पर लगभग चार घण्टे तक रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था। इस मामले में पुलिस की शिकायत पर सपा के पूर्व विधायक सुभाष यादव और दल के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव सहित 25 नामजद एवं 30 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि सपा नेताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोनबरसा चौरस्ता के पास राष्ट्रीय राजमार्ग—31 पर रास्ता जाम कर दिया था। सपा नेता गत 24 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मृत सुनील कुमार नामक व्यक्ति के परिजन को प्रशासन के आश्वासन के बाद भी मुआवजा नहीं दिये जाने और बालक बाबा सेतु का सम्पर्क मार्ग नहीं बनाए जाने पर नाराज थे।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा