रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 24 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस ने जमकर शोर मचाया। कांग्रेस के मोहन मरकाम ने विशेष सत्र बुलाए जाने पर सवाल खड़ा किया। कांग्रेस ने किसानों को बोनस देने के सरकार की घोषणा को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस ने कई आरोप लगाते हुए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें-रेलवे स्टेशन में झाड़फूंक और तांत्रिक क्रियाएं,लड़की के सिर से भूत भगाने चला तमाशा
इश दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने CAG की रिपोर्ट सदन में रखी। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने महंगाई और डेंगू का मुद्दा उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। तो इस पर अजय चंद्राकर ने सफाई देते हुए कहा है कि महंगाई का मुद्दा केंद्र का है। अजय चंद्राकर ने कहा राज्य के अहम मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।
पढ़ें- उत्तराखंड में भारतीय सीमा में चार किलोमीटर भीतर घुसे चीनी सैनिक, तीन बार किया LAC पार
सत्र के पहले दिन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डॉक्टर रामचन्द सिंहदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन और देश के विकास में दिए गए उनके योगदान को याद किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने भी अटल के व्यक्तित्व से नेताओं को सीख लेने की नसीहत दी।
वेब डेस्क, IBC24