छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों की मजबूती को देखते हुए अब मध्यप्रदेश शिक्षाकर्मियों भी संविलियन की लड़ाई छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मियों के साथ मिलकर लड़ेंगे मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर में अध्यापक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के तत्वाधान में इस बात पर राय बनी है कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन के मुद्दे पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी संगठन एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। जिसके तहत एक संयुक्त संघ बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
ये भी पढ़े – रामलला के भजन पर झूमे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
नरसिंगपुर में अध्यापक संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम में आमंत्रित छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि शिक्षाकर्मी व्यवस्था एवँ शिक्षा व्यवस्था में विसंगति का जन्म 1998 से ही अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से हुआ, दोनों प्रदेश में अध्यापक एवँ शिक्षको की समस्या लगभग समान है, दोनों ही प्रदेश में वेतन एवँ सेवा शर्तों में विसंगतियां है जिसे देखते हुए अब संयुक्त रूप से अपनी समस्या रखने की जरुरत है। इस बैठक में दोनों ही प्रदेश के संगठनों ने फैसला लिया है कि आगामी समय मे दोनों प्रदेश के अध्यापक एवँ शिक्षक संयुंक्त मोर्चा बनाकर एकजुटता के साथ शासन के खिलाफ अन्दोलन करेंगे।