10 महीनों में 31 अरब की शराब डकार गए छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमी

Ads

10 महीनों में 31 अरब की शराब डकार गए छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमी

  •  
  • Publish Date - March 4, 2018 / 11:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने केवल शराब से पिछले 10 माह में 31 अरब 73 करोड़ 49 लाख की कमाई की है। इसमें 69 लाख रुपए तो केवल लायसेंस फीस से मिले है। नवम्बर महीने में सबसे ज्यादा शराब बिकी है इसमें सरकार को 3 अरब 63 करोड़ 56 लाख रुपए का राजस्व मिला है अन्य महीनों की तुलना में अगस्त में सबसे कम शराब बिकी है लेकिन इसके बावजुद इस महीने में 2 अरब 74 करोड़ 39 लाख रुपए की कमाई हुई है।प्रदेश के आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल ने विधान सभा में कांग्रेस के विधायक मोहन मरकाम के सवाल के लिखित जबाव में ये जानकारी दी है। मोहन मरकान ने आबकारी मंत्री से 1 अप्रैल 2017 से 31 जनवरी 2018 तक शराब दुकानों से प्राप्त राजस्व की जानकारी मांगी थी।

दाम नहीं मिलने से परेशान किसान सड़कों पर फेंक रहे अपनी फसल

इसी तरह चैकाने वाले आंकड़े छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भी सामने आए थे। इसमें आबकारी मंत्री ने लिखित में जानकारी दी थी कि अप्रैल से नवम्बर 2017 तक 8 माह में छत्तीसगढ़ के लोग साढ़े 24 अरब की शराब पी गए थे। पीने वालों में रायपुर के लोग सबसे आगे थे। अब सवाल ये उठता है कि सरकार अरबों की कमाई को ठुकरा कर प्रदेश में शराबबंदी कैसे करें। प्रदेश के एक कद्दावर मंत्री का कहना है कि प्रदेश में आदिवासी संस्कृति की वजह से यह संभव नहीं है 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24