उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी

Ads

उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 11:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

लखनऊ, 29 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्के से घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गयी। वहीं बरेली मंडल में रात के तापमान में गिरावट देखी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

भाषा जफर

देवेंद्र

देवेंद्र