राहुल गांधी डोंगरगढ़ से जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र, सभी तबकों का ध्यान रखने का दावा

Ads

राहुल गांधी डोंगरगढ़ से जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र, सभी तबकों का ध्यान रखने का दावा

  •  
  • Publish Date - November 9, 2018 / 07:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज डोंगरगढ़ से कांग्रेस का जनघोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस ने 27 जिलों के 900 से ज्यादा संगठनों से सुझाव लेकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। घोषणा पत्क्ष में सभी तबकों का ख्याल रखने का दावा किया गया है। घोषणा पत्र में ”सबको भोजन, सबको मुफ्त इलाज का वादा” किया गया।

पढ़ें-छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, सात विधानसभा में करेंगे धुंआधार 

घोषणा पत्र में छात्रों के लिए भी घोषणाएं हैं जिसके तहत आठवीं के बाद सभी छात्रों को साइकिल देने का भी जिक्र है। राहुल गांधी डोंगरगढ़ से जारी करेंगे घोषणा पत्र। आपको बतादें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचे। राहुल रायपुर से सीधे पखांजूर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी सात विधानसभा सीटों पर रोड शो के साथ तूफानी प्रचार प्रसार कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।

पढ़ें-एक वक्त में दो फर्ज निभा रही महिला एसआई, ड्यूटी के दौरान मां और 

पखांजूर सभा के बाद दोपहर तीन बजे राहुल डोंगरगढ़ के नेहरू कॉलेज स्टेडियम, खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव में शाम पांच बजे से साढ़े 6 बजे तक रोड शो करेंगे।

 

वेब डेस्क, IBC24