राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस भवन के कर्मचारी पकलु और बुधराम ने

Ads

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस भवन के कर्मचारी पकलु और बुधराम ने

  •  
  • Publish Date - June 29, 2018 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर राज्यपाल को कर्मचारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने के लिए राज्यपाल से समय न मिलने पर पार्टी ने कांग्रेस भवन के दो कर्मचारियों को ही ज्ञापन देने के लिए राजभवन भेज दिया। हालांकि इससे पहले पार्टी एक बार और यही कदम उठा चुकी है।

राज्य में हाल के दिनों में हुए पुलिस परिवार के आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने के लिए उनसे समय मांगा था। लेकिन राज्यपाल से अब तक समय न मिलने के कारण पार्टी ने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए कांग्रेस भवन के दो कर्मचारियों पकलु और बुधराम को ज्ञापन लेकर राजभवन भेज दिया।

यह भी पढ़ें : खराब मौसम के कारण 5 हजार अमरनाथ यात्री बालटाल में फंसे

ये दोनों कर्मचारी ई-रिक्शा पर सवार होकर राजभवन पहुंचे और वहां राजभवन कर्मियों को ज्ञान सौंप आए। गौरतलब है कि कांग्रेस भवन के कर्मचारी पकलु और बुधराम इससे पहले किसानों के मुद्दे पर भी ज्ञापन देने राजभवन गए थे।

बता दें कि कांग्रेस ने पुलिस परिवार आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। पार्टी का आरोप है कि पुलिस परिवार के जायज मांगों को पूरा करना छोड़ प्रदेश सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। सरकार बनने पर कांग्रेस पुलिस वालों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी व एक दिन सप्ताहिक अवकाश देगी।

वेब डेस्क, IBC24