गुना। आज चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह गुना पहुंचे जहां उन्होंने सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद गुना के निराश कांग्रेसी नेताओं में नया जोश भरा। साथ ही कमलनाथ सरकार को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं और फ्लोर टेस्ट में सरकार पास भी होगी। लेकिन जिस तरह से विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है यह तरीका गलत है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के 9 विधायक कर सकते हैं कांग्रेस के पक्ष में वोट, सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पंकज शर्मा …
उन्होने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता टाइगर है और सिंधिया के कांग्रेस से बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस और मजबूत हुई है। कांग्रेस की पिक्चर अभी बाकी है इसलिए आने वाली पिक्चर देखो। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का काम नहीं करती, क्योंकि जो विधायक होता है वह सिर्फ विधायक ही नहीं क्षेत्र के ढाई लाख लोगों की भावनाएं होता है।
ये भी पढ़ें: जेलों में बंद कैदियों से नही मिल पाएंगे परिजन, राशन कार्डधारियों को…
वहीं जो विधायक और मंत्री सुरक्षा की मांग कर रहे हैं उन्हें लेकर भी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जहां विधायकों और मंत्रियों को चुना गया वहां उन्हें कोई खतरा नहीं है। यह तो एक राजनीतिक माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है। अगर इतना ही डर लग रहा है तो मंत्री और विधायक जनता की सेवा क्या करेंगे?
ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: भीमा मंडावी के लिए नही छबिन्द्र कर्मा के लिए नक्सलियों…