कोरोना कर्फ्यू की अवधि दो और दिनों के लिए बढ़ी

Ads

कोरोना कर्फ्यू की अवधि दो और दिनों के लिए बढ़ी

  •  
  • Publish Date - May 3, 2021 / 06:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

लखनऊ, तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत पर लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की अवधि सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दी।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने ‘भाषा’ को बताया कि सरकार ने पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू को सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह कर्फ्यू छह मई सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था इसी हफ्ते के लिए की गई है।

सहगल ने बताया कि राज्य सरकार ने फैसला प्रदेश में कोरोना संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।

भाषा सलीम

मनीषा

मनीषा