हमीरपुर में नौ पुलिसकर्मियों सहित 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमम की पुष्टि

Ads

हमीरपुर में नौ पुलिसकर्मियों सहित 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमम की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 12:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

हमीरपुर, 10 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नौ पुलिसकर्मियों सहित 23 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नौ पुलिसकर्मियों में एक महिला भी शामिल है।

हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना सोनी ने कहा कि इसके साथ ही जिले में संक्रमण के कुल मामले 708 हो गए।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 516 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि सभी नए मरीजों को पृथकवास में रखा गया है।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश