छात्रा को पता पूछने के लिए रोका, चेन छीनकर फरार हो गए आरोपी

Ads

छात्रा को पता पूछने के लिए रोका, चेन छीनकर फरार हो गए आरोपी

  •  
  • Publish Date - September 25, 2018 / 03:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रायपुर। रायपुर के राजेन्द्रनगर इलाके में नवनिर्मित पीडब्लूडी ओवर ब्रिज पर एक स्कूली छात्रा चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि राजेन्द्रनगर इलाके में ही रहने वाली छात्रा गीता तोलानी देर शाम को ट्यूशन से घर वापस जा रही थी कि ब्रिज के पास 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पता पुछने के बहाने छात्रा को रोका और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर चेन छीनकर फरार हो गये।

पढ़ें- ईमेल आईडी हैक करके अकाउंट खाली करने वाला ठग गिरफ्तार

जबतक छात्रा किसी को मदद के लिए बुलाती तब तक लुटेरे लूटेरे भाग चुके थे। चेन की की कीमत करीब सवा लाख रूपये बतायी जा रही है। फिलहाल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्जकर अज्ञात बाइक सवार लूटेरो की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24