दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ads

दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 08:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), छह अक्टूबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गत रविवार की रात कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक किशोरी घर में अकेली सो रही थी। उस वक्त उसकी मां अपने किसी रिश्तेदार के घर गई थी।

आरोप है कि रात में ही लड़की का पड़ोसी चन्द्रकेश वर्मा छत के रास्ते उसके घर में घुस गया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह मौके से भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। सोमवार की सुबह रिश्तेदारी से लौटी उसकी माँ पीड़िता को लेकर थाना पहुंची।

किशोरी की तहरीर पर आरोपी चन्द्रकेश वर्मा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं सलीम पवनेश

पवनेश

ताजा खबर