इंदौर में आज डीआईजी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की…हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से कोरोसीन का बोतल छीन लिया…पीड़ित महिला खुडैल के बिहाडिया गांव की उप-सरपंच है…जो बीते कई दिनों से जनसुनवाई में चक्कर काट रही है।
दरअसल 13 मई को कुछ लोगों ने पीड़ित महिला के बेटे की हत्या कर दी थी…महिला का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या गांव के ही सरपंच जगदीश ने किया है…लेकिन पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है… जिसकी शिकायत कई जगह की गई लोकिन कोई सुनवाई नहीं हुई…जिसके बाद आज पीड़ित महिला ने डीआईजी के सामने आत्मदाह की कोशिश की…जिसके बाद डीआईजी ने एएसपी को मामले में फिर से जांच करने के आदेश दिये हैं।