मथुरा, 15 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘गोवर्धन पूजा’ के लिए एकत्रित हुए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरीष चंद्र के मुताबिक कम से छह लाख श्रद्धालुओं ने 22 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा की।
Read More News: कोबरा ने फैलाया फन तो हाइवे पर थम गए सैकड़ों गाड़ियों के पहिए, रायपुर- जबलपुर मार्ग पर
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, हालांकि लोगों से कोरोना वायरस की महामारी के चलते सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन कराने में मशक्कत करनी पड़ी।
Read More News: लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग
मथुराधीश और मदन मोहन मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रजेश मुखिया ने कहा कि यह पूजा भगवान इंद्र के क्रोध से बचाने के लिए भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने के उपलक्ष में होती है।
Read More News: छात्रा को देखकर आरक्षक की बिगड़ी नीयत, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार