कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

Ads

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 06:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

अमेठी (उत्तर प्रदेश), दो जून (भाषा) अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बखत पांडेय का पुरवा गांव में एक जून की शाम हरिश्चंद्र शुक्ला अपने पुत्र शैलेन्द्र को साथ लेकर कुछ सामान हटाने जा रहे थे तभी अचानक जर्जर कच्ची दीवार गिर गई, जिसके मलबे में वे दोनों दब गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर पिता-पुत्र को निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र शुक्ला को जिला चिकित्सालय गौरीगंज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि शैलेन्द्र का इलाज किया जा रहा है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा