कोरबा। कोरबा में हाथियों ने फिर उत्पात मचाया है। 35 हाथियों के दल ने ग्रामीणों के घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। वन विभाग मौके पर पहंचकर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की बात कह रहा है।
पढ़ें- महिला की गोली मारकर हत्या, पति से अलग किराए पर रहती थी महिला
आपको बतांदे हाथियों ने इलाके में डेरा डाल रखा है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हाथियों से खौफजदा लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। आलम ये हैं कि छोटे बच्चों को रात में गोद में लेकर ही लोग रख रहे है। ताकि हमले की होने की स्थिति में बच्चों को बचाया जा सके।
पढ़ें-बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
आपको बतादें हाथियों के हमले से बीते दो महिनों मे कई लोगों की मौत हो गई। हाथियों ने कई मवेशियों को भी मार डाला। हाल ही में 32 हाथियों का दल कोरबा शहर के करीब पहुंच गया था। जिससे शहरवासी दहशत में थे। हाथियों का दल शहर से छह किलोमीटर पहले सड़क पर ही डेरा जमा लिया था। सड़क पर हाथियों मौजूद रहने के कारण राहगीर भी दहशत में थे और वो अपने मंजिल तक पहुंचने से पहले ही वापस लौट रहे थे।
वेब डेस्क, IBC24