भोपाल। मध्य प्रदेश के बसपा प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार समेत तीन के खिलाफ टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. बता दें कि उनके खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़े –IAS और IPS के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची
ज्ञात हो की बसपा पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता ने उन पर केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पांच मई को 74, बंगले में पार्टी की मीटिंग के दौरान एक महिला कार्यकर्ता को नर्मदा प्रसाद ने रात भर रुकने की पेशकश की थी. इतना ही नहीं इसके बाद नर्मदा का समर्थक महेश कुशवाहा महिला को अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर प्रताड़ित कर रहा था। उसके बाद टीटी नगर थाने में नर्मदा प्रसाद अहिरवार के खिलाफ धारा 354, 506 और साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े –भारतीय हॉकी टीम से खेलेगी झुग्गियों में रहने वाली ऑटो चालक की बेटी
वहीं पूरे मामले पर बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार का कहना है कि सारे आरोप निराधार है। जिस महिला ने उन पर आरोप लगाया है वो पार्टी से निकाले जाने से नाराज है इसलिए ऐसा कृत्य कर रही है।
वेब डेस्क IBC24