मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अंबा विहार स्थित जैन मंदिर से चार मूर्तियां चोरी हो गई हैं।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात की है। कुछ अज्ञात लोग दिगम्बर पंचवटी मंदिर के भीतर एक खिड़की से दाखिल हुए और मूर्तियां चोरी कर ले गए। उसने कहा कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
भाषा निहारिका मानसी
मानसी