रायपुर। रायपुर में कम दामों में सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कस्टम अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान बता कर एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया था। व्यापारी को सोने की बिस्किट के जगह पीतल की 3 बिस्किट थमाकर लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी के कोतवाली क्षेत्र का है।
पढ़ें- बोरे में मिली महिला की लाश, शव ले जाते युवक का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अशोक सोनी नाम के युवक को आरोपी कृष्णा उसके जीजा हरीश ने की कस्टम अधिकारियों से पहचान का बोलकर सस्ता सोना उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी की। बातों में आकर आशोक सोनी ने 9 लाख रूपये के सोना को खरीदा जो कि जांच के बाद तांबा निकला।
पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार
जिसकी शिकायत कोतवाली थाना में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर प्रोफेसर कालोनी के रहने वाले दोनों आरोपी ज्वेलरी का काम करते है। आरोपी के पास से चार नग पीतल की बिस्किट जब्त की गई है।
वेब डेस्क, IBC24