सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मलेरिया से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है…ताजा मामला ओड़गी ब्लॉक का है..जहां के बिहारपुर में एक चार वर्षीय बच्चे रामा की मौत हो गई…इसी के साथ जिले में मलेरिया से मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है…वहीं मलेरिया के बाद गांव में उल्टी-दस्त का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है…बीते तीन दिनों में गांव में उल्टी-दस्त से भी तीन लोगों की मौत हो चुकी है..वहीं जिला अस्पताल में भी रोज मलेरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। रविवार रात सात गंभीर मलेरिया के मरीज कोल्हुआ से लाये गये, लेकिन एंबुलेंस के ड्राइवर के मुताबिक 2 मरीज कैंम्प के पास से ही गाड़ी में बैठने के बाद रात होने का फायदा उठाते हुए भाग निकले।