रायपुjर। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस के मुखिया अजीत जोगी ने बीजापुर में उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नही मिलने के मामले पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा सरकार मेरे कार्यक्रमों से घबराई हुई है। यह मेरे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। मैंने भी ब्लू बुक पढ़ी है।
ये भी पढ़े –शराब कोचियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सरकार सख्त, एसी-कलेक्टरों को कार्रवाई की हिदायत
ऐसा कही नही लिखा है कि सुरक्षा के लिए जिला बंद कर दीजिए। जोगी ने कहा सरकार मुझे नही रोक सकती। वे अपना हेलीकॉप्टर वहीं लैंड करावाएंगे। सरकार को चाहे तो कार्रवाई कर ले।गौरतलब है कि 7 अप्रैल 2018 को बीजापुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की महारैली का आयोजन किया गया था जिसकी सभा स्थल की सुरक्षा वह अजीत जोगी व अमित जोगी के दौरे के लिए इस्तेमाल होने वाले हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हेतु हेलीपैड की व्यवस्था का आवेदन किया गया था परंतु बिना किसी कारण के संबंधित क्षेत्र के कलेक्टर ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के आवेदन पर टिप्पणी करते हुए मात्र यह लिख दिया हेली पैड निर्माणाधीन अवस्था में है जिसके कारण यह अनुमति राज्य शासन द्वारा नहीं दी जा सकती .
WEB TEAM IBC24