चोरी के शक में भीड़ ने कर दी युवक की पिटाई 

Ads

चोरी के शक में भीड़ ने कर दी युवक की पिटाई 

  •  
  • Publish Date - August 7, 2017 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

 

बिलासपुर में रायपुर से किसी काम के सिलसिले में गए शख्स पर चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा गया… पीठ के पीछे बंधे हाथ, नंगे बदन लोगों से छोड़ देने की गुहार लगा रहा यह व्यक्ति बार बार अपने बच्चों की कसम खाकर कह रहा है, कि उसने चोरी नहीं की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी और उसे करीब एक घंटे तक इसी तरह बांध कर पीटा गया…और अधमरा होने पर लोग उसे छोड़कर चलते बने… किसी ने इसे थाने तक पहुंचाया लेकिन डर के मारे शक्स ने रिपोर्ट तक नहीं लिखवाई और भाग गया।

दरअसल रायपुर के बाराडेरा तुलसी में रहने वाला सूरज नामक व्यक्ति बिलासपुर किसी काम से आया था… वह पुराने हाईकोर्ट के पास खड़ी एक लाल रंग की कार के पास खड़ा था… कार ड्राइवर ने सूरज पर आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कार चोरी हुआ स्टीरियो सिस्टम सूरज ने ही चुराया है और अब फिर कुछ चोरी करने की नीयत से खड़ा है… सूरज अपने बचाव में कुछ कहता इससे पहले ही ड्राइवर और उसके तीन चार साथी ने मारपीट शुरू कर दी….लेकिन पुलिस ने अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।