बस्तर के बच्चों ने की इण्डिया गेट की सैर

Ads

बस्तर के बच्चों ने की इण्डिया गेट की सैर

  •  
  • Publish Date - January 30, 2018 / 02:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

रायपुर. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के होनहार 20 बच्चों को इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी)  ने आज दिल्ली में  इंडिया गेट और लाल किला घूमाया.इन बच्चों को कल  सुबह आईटीबीवी के हैडक्वार्टर और दिल्ली के दूसरे स्थलों की सैर कराई जाएगी. आईटीपीबी की ओर से ट्रेनिंग के बाद देशभर के नेशनल कॉम्पीटिशन में परचम लहराने वाले 20 खिलाड़ी बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़े – वरुण धवन को मिली मैडम तुसाद में जगह

 दिल्ली जाने वाले सभी खिलाड़ी बस्तर संभाग के हैं. मालूम हो कि आईटीबीपी के जवान और ट्रेनर 2016 से बस्तर संभाग के बच्चों को खेल की ट्रेनिंग दे रहे हैं. कोंडागांव चौकी में 75 बच्चों को दिसंबर 2017 से कराते की ट्रेनिंग दी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि छह महीने की ट्रेनिंग के बाद बच्चे नेशनल कॉम्पीटिशन में पाटीर्सिपेट कर सकेंगे. अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ी बुधवार की दोपहर 3 बजे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. 

 

 

WEB TEAM IBC24