धमतरी में एक पियक्कड़ अधिकारी ने अपने ही दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया। परेशान कर्मचारियों ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की है। बताया जा रहा है, कि ज़िला कोषालय में मुख्य अधिकारी के पद पर पदस्थ बीके धुरंधर आदतन शराबी है। वो रोज़ शराब पीकर अपने दफ्तर पहुंचता है और आए दिन हंगामा करता रहता है। पहले भी उसकी शिकायत हो चुकी है और कलेक्टर शोकाज नोटिस जारी कर चुके हैं लेकिन अधिकारी की हरकत में कोई बदलाव नहीं आया है। अब कलेक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस पियक्कड़ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।