मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतसत्र की आज से शुरूआत

Ads

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतसत्र की आज से शुरूआत

  •  
  • Publish Date - November 27, 2017 / 03:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र में विधायकों ने करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा सवालों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी की है. शीतकालीन सत्र में सूखा, बीमारी, भावांतर भुगतान योजना एवं प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर स्थगन प्रस्ताव भी लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बच्चियों से पर मिलेगी सजा-ए-मौत

 

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है । विधायकों की ओर से शीतकालीन सत्र में 3 हजार 635 प्रश्न लगाए गए हैं. इनमें से 1836 तारांकित और 1799 अतारांकित प्रश्न हैं।

ये भी पढ़ें- बिलासपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत 30 घायल

ज्यादातर सवाल भांवातर योजना, महिला अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़े हैं. जिस पर सरकार मुश्किल में घिर सकती है । साथ ही शीतकालीन सत्र में तीन अशासकीय संकल्प और नियम 139 की दो सूचनाएं भी कार्रवाई में शामिल हैं । हालांकि विपक्ष की धार से निपटने के लिए सरकार की तैयारी भी पूरी है.

ये भी पढ़ें- सरकार का तुगलकी फरमान, अब हडताल पर नहीं जा सकेगें शिक्षाकर्मी

विधानसभा के दस बैठकों वाले शीतकालीन सत्र की शुरूआत चित्रकूट विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की शपथ के साथ होगी। इसके बाद विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और रामसिंह यादव सहित विभिन्न् गणमान्य लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और पहले दिन की कार्रवाई समाप्त हो जाएगी । सरकार की असली परीक्षा मंगलवार से होगी जब उसे विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ेगा.

 

वेब डेस्क, IBC24