बलिया में नाले में डूबने से व्यक्ति और उसके गधे की मौत

Ads

बलिया में नाले में डूबने से व्यक्ति और उसके गधे की मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 09:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

बलिया ( उप्र) 20 जून ( भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक नाले में डूबने से 35 वर्षीय शख्स और उसके गधे की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार सुबह सुभाष धोबी (35) व उसके गधे का शव एक नाले में मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि सुभाष शनिवार की रात अपना गधा लेकर गया था और ऐसी आशंका है कि यमुना का नाला पार करते समय वह गधे समेत उसमें डूब गया। रविवार सुबह 10 बजे सुभाष का शव नाले में से निकाला गया।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल नोमान

नोमान