हिंदू लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई मोइन की दोस्ती, युवती की दादी और भाई को उतारा मौत के घाट, कर ली खुदकुशी

Ads

हिंदू लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई मोइन की दोस्ती, युवती की दादी और भाई को उतारा मौत के घाट, कर ली खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के 10 साल के भाई और उसकी दादी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।

Read More: अनोखी शादी बनी चर्चा का केंद्र, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने सैकड़ों एकड़ में लगाया शामियाना, दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मोमिनपुरा इलाके के रहने वाले मोइन खान ने अपनी प्रेमिका गुंजन की 70 वर्षीय दादी प्रमिला मारोती धुर्वे और उसके छोटे भाई यश की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर में हजारीपहाड़ स्थित पीड़ितों के घर में हुई।

Read More: चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि खान का शव मानकपुर क्षेत्र में बाद में रात को रेल की पटरी पर मिला। पुलिस को संदेह है कि उसने चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Read More: बीजेपी का प्लान, कृषि बिल को लेकर देश के सभी जिलों में 700 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 700 चौपाल लगाकर बिल के फायदे बताएगी

पुलिस ने बताया कि गुंजन का परिचय पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम पर खान से हुआ था और उसने खान का परिचय अपने परिवार में एक दोस्त के रूप में कराया था। हालांकि परिवार को जब दोनों के बीच संबंध का शक हुआ तो उन्होंने गुंजन से उससे संपर्क खत्म करने को कहा और उसका फोन छीन कर उसे एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। गिट्टीखदान पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Read More: चड्डा-नड्डा-फड्डा-भड्डा.. ये कैसी भाषा है ममता बनर्जी की, बीजेपी अध्यक्ष ने ऐसे दिया जवाब.. देखिए

शीर्ष 5 समाचार