बस्तर से लगे ओड़िशा के कोरापुट जिले में पाण्डुआ थाना क्षेत्र के सरपंच की माओवादियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी, जानकारी के मुताबिक 50 की संख्या में माओवादी देर रात सरपंच के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलवाया, परिवार के लोगांे को एक कमरे में बंद कर घर के नजदीक ही सरपंच को मौत के घाट उतार दिया, साथ ही बाहर खड़ी 2 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया, जानकारी मिलने के बाद ओड़िशा पुलिस मौके पर रवाना हुई है, इस घटना के पीछे श्रीकाकुलम दलम का हांथ होना बताया जा रहा है। मृत सरपंच का नाम जगन्नाथ खोरा है।