माओवादियों ने की दहशत फैलाने की कोशिश, चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं को मारने की धमकी

Ads

माओवादियों ने की दहशत फैलाने की कोशिश, चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं को मारने की धमकी

  •  
  • Publish Date - March 27, 2019 / 06:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

पखांजूर। माओवादियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पखांजूर में नक्सलियों ने कई इलाकों में बैनर पोस्टर लगाए हैं। सारे पोस्टर संगम, माचपल्ली, बारकोट इलाके में लगाए हैं। संगम में बीएसएफ कैंप से महज सौ मीटर दूरी पर ही माओवादियों का ये बैनर लगा मिला है।

पढ़ें-पुलिसकर्मी को ऑटो ड्राइवर ने जमकर पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग.. देखें वीडियो

नक्सलयों ने बैनर में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के साथ-साथ चुनाव प्रचार में निकलने वाले नेताओं को मार भगाने की बात लिखी है। इससे पहले क्षेत्र में नक्सली वारदात हो चुके हैं। कई राजनेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। ऐसी घटनाओं की पूर्णावृत्ति न हो पुलिस विभाग अलर्ट हो गई है। इलाके में मुस्तेदी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सर्चिंग तेज कर दी गई है।

पढ़ें-गोवा में एमजीपी का भाजपा में विलय, 36 सदस्यों वाले सदन में बीजेपी के अब 14 

आपको बतादें जीरम घाटी हमले में सभा से लौट रही कांग्रेस के दल पर माओवादियों ने हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मारे गए थे। हजारों की संख्या में मौजूद नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिल पर गोलीबारी की थी।