बाप को रास नहीं आया नाबालिग बेटी का प्यार, गोली मारकर आशिक को उतारा मौत के घाट

Ads

बाप को रास नहीं आया नाबालिग बेटी का प्यार, गोली मारकर आशिक को उतारा मौत के घाट

  •  
  • Publish Date - July 3, 2021 / 11:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मेरठ: जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है।

Read More: रोजाना नहाने से होते हैं ये साइड इफेक्ट्स, इम्यूनिटी पर भी पड़ता है बुरा असर…यहां जानें

पुलिस के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी तौसिन की 16 साल की बेटी का 18 साल के आरिफ के साथ प्रेम संबंध था। तौसिन को जब दोनों के संबंध के बारे में पता चला तो उसने अपना आपा खो दिया और दोनों पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने बताया कि आरिफ को चार गोलियां लगी हैं जबकि नाबालिग लड़की को दो गोलियां लगी हैं।

Read More: रमन सिंह को आयोग्य बताने पर चंद्रशेखर साहू का बड़ा पलटवार, कांग्रेस नेता जहां गए वहां उनकी पार्टी हारी पहले इसका जवाब दें’

उन्होंने बताया कि आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशोरी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को दिए गए मृत्यु पूर्व बयान में बताया कि उसके पिता तौसिन ने आरिफ और उसे गोली मारी है।

Read More: ऑनलाइन क्लास के दौरान गर्लफ्रेंड के साथ ऐसी हरकतें करने लगा छात्र, प्रोफेसर ने भी देख लिया वो सब कुछ जो….

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से ही हत्या के आरोप में तौसिन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इस तरह से तैयार किया जाएगा रिजल्ट, इस प्रदेश में मूल्यांकन मानदंडों का किया गया ऐलान