शौचालय में नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की

Ads

शौचालय में नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 11:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर के चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र के शौचालय में रविवार की सुबह 12 साल की एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

फतेहपुर सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि चित्रकूट जिले के रहने वाले राजेश कुशवाहा की 12 साल की बेटी शनिवार की शाम भटक कर फतेहपुर शहर आ गई थी, जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सौंप दिया गया था।

एसएचओ ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों से रविवार सुबह सूचना मिली कि लड़की ने केंद्र के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सिंह ने बताया कि लड़की के परिजन चित्रकूट से आ गए हैं, आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं आनन्द

नोमान

नोमान