उरला, सांकरा और सिलतरा में नाबालिग उठाईगिरी गैंग और चोर गिरोह सक्रिय, 1 महीने में 13 लोगों से मोबाइल और पैसों की लूट

Ads

उरला, सांकरा और सिलतरा में नाबालिग उठाईगिरी गैंग और चोर गिरोह सक्रिय, 1 महीने में 13 लोगों से मोबाइल और पैसों की लूट

  •  
  • Publish Date - April 2, 2021 / 11:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से लगे उरला, सांकरा और सिलतरा में नाबालिग उठाइगिरी गैंग समेत चोर गैंग काफी सक्रिय है।  सांकरा, सिलतरा इलाकों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। इन इलाकों के शातिर लूटेरों और चोरों ने अपने-अपने एरिया बांटकर वारदात को अंजाम देते है।

पढ़ें- स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 14 युवतिया…

इतना ही नहीं सांकरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में अपना सामान बेचने आए कई कारोबारियों का पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो जाते हैं। इलाके के रहवासियों के मुताबिक अंधेरा होने के बाद सांकरा इलाके में कई राजनैतिक संरक्षण प्राप्त चोर, लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं, जिससे देर रात बाहर निकलने पर सोचना पड़ता है। 

पढ़ें- CM भूपेश बघेल असम में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को..

बाजारों में वारदात के बाद पुलिस के पास जाने से डरते हैं। स्थानीय रहवासी और बाहरी कारोबारी, सिलतरा स्थित फैक्ट्रियों से शिफ्ट खत्म होने के बाद देर रात वापस जाते समय करीब 1 महीने में करीब 13 मजदूरों के साथ मोबाइल और पैसों की लूट की घटनाएं हो चुकी है।

पढ़ें- दो लुटेरी दुल्हनों ने सगे भाइयों से की शादी, गहने-न…

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक शातिर चोर और लूटेरे इलाके में लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने पर होने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते है। महेंद्रा चौक और शमशान घाट में तो मोबाइल और पैसे नही देने पर चाकू मारकर घायल कर लूटने की कई घटनाओं को शातिर लूटेरे अंजाम दे चुके है।

पढ़ें- भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से मिली EVM, चुनाव आयोग ने…

गौरतलब है कि होली त्यौहार वाले दिन शातिर चोरों ने मोबाइल दुकान में धावा बोलकर वहां रखे लाखों रुपयों के मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय रहवासियो के अनुसार वारदात के बाद कई बार चौकी में फोन करने पर 112 में कॉल लगाने को कहे जाने की मिली शिकायत। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायतें भी की लेकिन उसके बावजूद चोरी और लूट समेत उठाइगिरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा।