पीएम मोदी ने मिर्जापुर और सोनभद्र को दी नई सौगात, ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास, सीएम योगी भी मौजूद

Ads

पीएम मोदी ने मिर्जापुर और सोनभद्र को दी नई सौगात, ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास, सीएम योगी भी मौजूद

  •  
  • Publish Date - November 22, 2020 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

लखनऊ, 22 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया।

ये भी पढ़ें- रेप का मामला निकला झूठा! पीड़ित युवक को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, को…

योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए।

अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी।

ये भी पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति ने स्वीकारी गांजा सेवन करने की बात,…

जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।