उज्जैन। उज्जैन में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में ऑल टाइम मेडिकल चेकअप मशीन लाई गई है। जिसके माध्यम से लोग अब कहीं भी अपना चेकअप करवा सकते हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर इन मशीनों को लगाया जाएगा। जिससे वहां आने-जाने वाले लोग अपना चेकअप कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- जम्मू के तंगधार में घुसपैठ कर रहे पांच आतंकी ढेर
मशीन को महाकाल मंदिर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर लगाया जाएगा। जिससे बाहर से आने वाले यात्री 5 मिनट में अपना बॉडी चेकअप करा सकते हैं। मशीन पूरी बॉडी का चेकअप कर रिपोर्ट हाथ में दे देगी।
ये भी पढ़ें- पुरातत्व विभाग का फैसला, ऐतिहासिक इमारतों से हटाए जाएंगे चमगादड़
फिलहाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की टीम ने अभी इस मशीन की टेस्टिंग शुरू की है और पहली मशीन को सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ऑफिस के बाहर लगाया गया है। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना चेकअप करवा रहे है। मशीन ATM की तरह काम करती है। इसलिए इस मशीन को ऑल टाइम मेडिकल मशीन नाम रखा गया है।
वेब डेस्क, IBC24