एसबीआई कैशियर की गला रेतकर हत्या, सोफे पर पड़ी मिली लाश

Ads

एसबीआई कैशियर की गला रेतकर हत्या, सोफे पर पड़ी मिली लाश

  •  
  • Publish Date - September 23, 2018 / 08:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

जांजगीर। जांजगीर चाम्पा के बाराद्वार के एसबीआई के कैशियर की घर पर गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक कैशियर का नाम रामकिशोर डोमर है जो मूल रूप से यूपी के रहने वाले थे और पिछले 5 साल से बाराद्वार के एसबीआई बैंक में पदस्थ थे।

पढ़ें- महिला भक्त से रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बाबा गिरफ्तार

कैशियर की गला रेतकर हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने कैशियर के घर को सील कर दिया है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल कैशियर की हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा से बचने मॉडल ने दिया हमबिस्तर होने का ऑफर, 18 महीने की जेल

घर में सोफा पर कैशियर की लाश पड़ी मिली है। कैशियर की पत्नी और एक बच्चा है और वारदात के समय कैशियर की पत्नी घर से बाहर थी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

वेब डेस्क, IBC24