माओवादियों ने ग्रामीणों को अगवा कर जमकर पीटा, तीन की हालत गंभीर

Ads

माओवादियों ने ग्रामीणों को अगवा कर जमकर पीटा, तीन की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - September 12, 2018 / 06:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के फूलपाड़ में माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने ग्रामीणों को अगवा कर बुरी तरह पिटाई की जिसमें तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें से एक की हालत बेहद खराब है। दहशत की वजह से ग्रामीण गांव छोड़ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सली इस बात से नाराज थे कि बार-बार बैठकों में बुलाए जाने के बावजूद ग्रामीण बैठक में शामिल होने नहीं आ रहे थे।

पढ़ें- रेलवे स्टेशन में झाड़फूंक और तांत्रिक क्रियाएं,लड़की के सिर से भूत भगाने चला तमाशा

इसके अलावा गांव में सीसी सड़क का निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी ग्रामीणों से नाराजगी थी। सरकार का सहयोग करने को लेकर ग्रामीणों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की है। माओवादियों के खिलाफ सक्रिय अग्नि संगठन के सदस्यों ने गांव का दौरा कर घायल ग्रामीणों से मुलाकात की। इनका आरोप है अमूमन गांव वालों की पिटाई और हत्या पर मानवाधिकार कार्यकर्ता चुप रहते हैं और ऐसे मामले में ग्रामीणों को कोई सहयोग करने सामने नहीं आता।

 

 

वेब डेस्क, IBC24