नक्सली मना रहे शहीद सप्ताह ,बड़ी घटना को दे सकते हैं अंजाम

Ads

नक्सली मना रहे शहीद सप्ताह ,बड़ी घटना को दे सकते हैं अंजाम

  •  
  • Publish Date - July 30, 2018 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

डोंगरगढ़। माओवादियों का शहीद सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया है। बता दें कि 5  अगस्त तक चलने वाले शहीद सप्ताह का असर ग्रामीण क्षेत्रो में साफ़ देखने को मिल रहा है। विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम बोरतालाब,पनियाजोब,चारभांठा,मोहनपुर,टाटेकसा समेत कई गावो में बसे नहीं चल रही है। आवागमन पूरी तरह से ठप हो चूका है,जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गावो में दुकाने नहीं खुल रही है। 

ये भी पढ़ें –श्रावण मास का पहला सोमवार,महाकाल मंदिर में भक्तों का लगा तांता

आपको बता दे की मावोवादियों द्वारा शहीद सप्ताह के दौरान अमूमन माओवादी संगठन शहीद वेदी पर माल्यार्पण करने के अलावा जंगलो में कार्यक्रमों का आयोजन करते है,इस दौरान माओवादी हिंसक वारदातों को भी अंजाम देते है,माओवादी सप्ताह के दौरान अपने प्रभाव वाले क्षेत्रो में जन पितुरी सप्ताह मना रहे है,28 जुलाई से 5  अगस्त तक यह सप्ताह चलेगा और इस दौरान वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। 

ये भी पढ़ें –पके कटहल खाने 25 हाथियों का दल पहुंचा गांव , ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

बता दें कि  माओवादी मारे गए अपने साथियो को शहीद का दर्जा देकर गावो में सभा करते है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश करते है,नक्सल सप्ताह के दौरान नक्सली घटनाओ को रोकने के लिए पुलिस और आईटीबीपी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद है,जवान लगातार जंगलो में सर्चिंग कर रहे है,गावो में पहरा दे रहे है लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रो में नक्सलियों की दहशत कायम है। 

वेब डेस्क IBC24

शीर्ष 5 समाचार