दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, रियल एस्टेट कारोबार की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार

Ads

दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, रियल एस्टेट कारोबार की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 12:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

मुंबई, 23 जून (भाषा)।  स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

read more: JEE Mains Exam Date 2021 : 17 जुलाई को होगी जेईई की परीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर ये है अपडेट

अधिकारी ने विस्तृत ब्यौरा दिए बिना बताया कि कासकर की संलिप्तता 15 किलोग्राम मादक पदार्थ हशीश को जब्त किये जाने के संबंध में पाई गई है, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने 2017 में, कासकर को पड़ोसी ठाणे में वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

read more: ऑस्ट्रेलियाई जेल से युवक की रिहाई के लिए जयशंकर का हस्तक्षेप चाहते …

उन्होंने बताया कि बुधवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय लाया गया। एनसीबी ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के नागपाड़ा में एक मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसे दाऊद इब्राहिम का एक सहयोगी चलाता था।

read more: महाकाल मंदिर में इस बार भी नहीं होगा श्रावण महोत्सव, मंदिर प्रशासन ने बैठक में लिया बड़ा निर्णय

कासकर को 2003 में संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित कर दिया गया था। बताया जाता है कि वह मुंबई में अपने भाई के रियल एस्टेट कारोबार का संचालन कर रहा था। ठाणे पुलिस ने पहले उसके खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।