बीएचयू अस्पताल के कोविड वार्ड से एक मरीज लापता

Ads

बीएचयू अस्पताल के कोविड वार्ड से एक मरीज लापता

  •  
  • Publish Date - September 27, 2020 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

वाराणसी, 27 सितंबर (भाषा) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्पताल के कोविड वार्ड से एक मरीज के लापता होने का मामला सामने आया है।

बीएचयू प्रशासन ने लंका थाने को इसकी लिखित सूचना दी है। पुलिस के अनुसार मऊ जनपद के भटकौल गाँव के एक मरीज को बीएचयू के कोविड वार्ड में 23 सितंबर को भर्ती कराया गया था लेकिन 26 सितंबर से वहां गायब हो गया।

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। फिलहाल बीएचयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नही आया है।

कोरोना काल में बीएचयू अस्पताल अपने लापरवाही की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। इससे पहले भी इस अस्पताल से कोविड-19 के एक मरीज के लापता होने की खबर आयी थी लेकिन बाद में अस्पताल में ही उसका शव पाया गया था।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार