पिकप की चपेट में आने से एक महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Ads

पिकप की चपेट में आने से एक महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 11:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

बलिया (उप्र), 18 जनवरी (भाषा) जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

पुलिस के अनुसार मुबारकपुर गांव के समीप आज सुबह नरही थाने से दुर्घटना ग्रस्त हुई एक पिकअप को मरम्मत के लिए ट्रैक्टर से टोचन कर बलिया शहर की तरफ जा रहे थे कि अचानक टोचन टूटने के कारण पिकअप ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही महिलाओं पर कुचल दिया। सभी महिल खेतों में मटर तोड़ने जा रही थी। इसमें सीता देवी (55) की मौत हो गई जबकि नीलम देवी (35), रुकमणी राम (45), उर्मिला देवी (40), आशा देवी (45) घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सभी की हालत गंभीर है । पुलिस ने सीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और पिकअप को जब्त कर लिया गया है।

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा