छत्तीसगढ़ में इन दिनों पंचायत प्रतिनिधियों का आना जाना लगा है इसी दौरान हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत अध्ययन भ्रमण पर आए पंच-सरपंचों ने योजना के आवासीय परिसर, नया रायपुर के उपरवारा के होटल प्रबंधन संस्थान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखी।
पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक सांस्कृतिक संस्था ‘धरती के सिंगार’ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग लोकनृत्यों एवं लोकगीतों का आनंद लिया। उन्होंने ‘जय बूढ़ादेव’ सांस्कृतिक संस्था द्वारा प्रस्तुत डंडा नृत्य भी देखा। आपको बता दें कि हमर छत्तीसगढ़ योजना में तीन जिलों के 522 पंचायत प्रतिनिधि दो दिनों के अध्ययन भ्रमण पर राजधानी रायपुर आए हुए है। इनमें बिलासपुर के 210, राजनांदगांव के 195 और जशपुर के 117 पंच-सरपंच शामिल हैं।
वेब टीम IBC24